फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: संदेश भेज कर गन्ना मूल्य और आवारा पशुओं से छुटकारे मांग करेगा राष्ट्रीय लोकदल

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकबड़ा। सरकार किसानों के हित में काम नहीं कर रही है। अभी तक गन्ने का मूल्य घोषित नहीं हुआ है। छुट्टा पशुओं से किसान परेशान हैं। सरकार कोई समाधान नहीं निकाल रही है। गन्ने मूल्य घोषित करने, छुट्टा पशुओं की समस्या के समाधान की मांग को लेकर राष्ट्रीय लोकदल ने किसान संदेश अभियान की शुरूआत की और 31 जनवरी को मुख्य डाकघर पहुंचेंगी। सभी संदेश डाक से मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

यह बातें राष्ट्रीय लोकदल के मंडल प्रभारी तेज पाल सिंह ने पाकबड़ा हुई जनसभा में कही। कहा कि भाजपा सरकार किसान हितों की अनदेखी कर रही है। किसान को परेशान करने का काम कर रही है। लेकिन राष्ट्रीय लोकदल ऐसा नहीं होने देगा। उनकी पार्टी किसान और मजदूरों के लिए संघर्ष करने को तैयार है। 31 जनवरी तक अगर गन्ने का मूल्य घोषित नहीं हुआ और छुट्टा पशुओं पर सरकार की ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो राष्ट्रीय लोकदल किसानों और मजदूरों के साथ मिलकर आंदोलन करने को बाध्य होगा। इस दौरान पूर्व विधायक जाहिद हुसैन अंसारी, मनोज चौधरी, शाहनवाज मलिक, राशिद अली, रौकन खान, राजवीर सिंह गुर्जर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें