मुरादाबाद। साहू रमेश कुमार कन्या इंटर कॉलेज की कक्षा नौ की छात्रा रितिका सैनी ने गोरखपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय विद्यालयीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश टीम में जगह बनाई। अब रितिका जम्मू-कश्मीर में होने वाली राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। जिला विद्यालय निरीक्षक रितु तोमर ने रितिका की उपलब्धि पर खुशी जताई। प्रधानाचार्या अर्चना साहू ने कहा कि रितिका की सफलता से विद्यालय का गौरव बढ़ा है। प्रबंध समिति सदस्य सुशील कुमार, गौरांग साहू, राधिका साहू, खेल शिक्षक अनूप शर्मा, निमित जायसवाल, राजीव सक्सेना ने भी रितिका को बधाई दी। संवाद