फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रों पर गड़बड़ी की शिकायत शाम सात से आठ बजे तक करें, नाम रहेगा गोपनीय: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

यदि किसी को परीक्षा केंद्र पर कोई गड़बड़ी दिखाई देती है और सार्वजनिक रूप से इसकी शिकायत नहीं कर सकते तो वह कभी भी शाम को सात बजे से आठ बजे तक मेरे कार्यालय पर कर सकते हैं। संबंधित व्यक्ति का नाम गोपनीय रहेगा। इसके साथ ही मामले में जांच कराकर दोषी अधिकारी के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। इस मामले में प्रधानाचार्य या केंद्र व्यवस्थापक बोर्ड के नियमों का ध्यान से अध्ययन कर लें। ये बातें जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने समीक्षा बैठक के दौरान कहीं।
पंचायत भवन सभागार में बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को लेकर मंगलवार को हुई बैठक में उन्होंने बताया कि बोर्ड की परीक्षाएं 22 फरवरी से शुरू होने के बाद नौ मार्च 2024 तक संचालित होंगी। इस परीक्षा में सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को निष्पक्षता, पारदर्शिता और ईमानदारी से कार्य करना होगा। सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा के समय पर्याप्त संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। प्रश्न पत्रों की सुरक्षा के लिए अलग फोर्स लगेगी। किसी भी परीक्षा केंद्र पर नकल को रोकने के लिए निगरानी अनिवार्य होगी। सभी स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं जोनल मजिस्ट्रेट परीक्षा को शांतिपूर्वक और ईमानदारी से संपन्न कराने के लिए काम करेंगे। परीक्षा कार्यों में लगे सभी कर्मचारी अपने दायित्वों को कुशलता पूर्वक निर्वहन करेंगे। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरुण कुमार दुबे ने बोर्ड परीक्षा के सभी केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा संबंधी व्यवस्थाओं से अवगत कराया। उन्होंने परीक्षा के लिए स्ट्रांग रुम, सादी उत्तर पुस्तिकाओं के रख-रखाव आदि व्यवस्थाओं के बारे में केंद्र व्यवस्थापकों और अधिकारियों को अवगत कराया।
डीएम और एसएसपी ने कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण
डीएम मानवेंद्र सिंह और एसएसपी हेमराज मीना ने समीक्षा बैठक के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक के कार्यालय में स्थापित मॉनिटरिंग सेल एवं कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि मॉनिटरिंग सेल और कंट्रोल रूम में 24 घंटे मॉनिटरिंग के लिए तीन पालियों में कर्मचारियों की तैनाती की गई है। डीएम ने मॉनिटरिंग सेल और कंट्रोल रूम में सजगता के साथ निगरानी करने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम प्रशासन, गुलाब चंद्र, एसपी सिटी अखिलेश भदोरिया सहित सभी केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापक जोनल, सेक्टर एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे।
विज्ञापन


शिक्षिका ने की शिकायत
बैठक में एक शिक्षिका ने डीएम से परीक्षा केंद्र की अव्यवस्था की शिकायत की। उन्होंने मुख्य सड़क की तरफ प्रधानाचार्य कक्ष और स्ट्रांग रूम की खिड़की होने की शिकायत की। इस पर डीएम ने डीआईओएस को जांच के आदेश दिए। डीआईओएस डॉ. अरुण कुमार दुबे का कहना है कि मैंने स्वयं केंद्र पर जाकर जांच की है। शिकायत निराधार है। डीएम को आख्या रिपोर्ट भेज दी है।

बोर्ड परीक्षा एक नजर में
परीक्षा केंद्र 110
हाईस्कूल के विद्यार्थी 42772
इंटरमीडिएट के विद्यार्थी 38918
पहली पाली सुबह साढ़े आठ बजे से सुबह 11 बजकर 45 मिनट तक
दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम पांच बजकर 15 मिनट तक
केंद्र व्यवस्थापक 110
अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक 110
स्टेटिक मजिस्ट्रेट 110
सेक्टर मजिस्ट्रेट 27
जोन मजिस्ट्रेट पांच
कक्ष निरीक्षक 4763
केंद्रों पर पर्यवेक्षक 47
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें