राजस्व विभाग की टीम ने मंगलवार को अगवानपुर में प्लाटों और फसल को हटाकर सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराया। राजस्व विभाग की कार्रवाई से कस्बे में हलचल मच गई। इस दौरान नायब तहसीलदार के साथ पुलिस फोर्स भी मौजूद थी। वहीं दूसरे पक्ष का आरोप है कि राजस्व विभाग ने उसकी दो लाख की फसल बर्बाद कर दी है।
नगर पंचायत अगवानपुर के चेयरमैन गुलरेज खान ने डीएम को शिकायती पत्र देकर बताया था कि कस्बे के सलीम पुत्र कल्लू आदि लोगों ने सरकारी भूमि पर कब्जा कर लिया है। डीएम के आदेश पर तहसीलदार ने कार्रवाई करने के लिए राजस्व टीम का गठित की। मंगलवार को नायब तहसीलदार शिव प्रकाश के नेतृत्व में राजस्व निरीक्षक राकेश चौहान,क्षेत्रीय लेखपाल नवीन प्रताप, सर्वेश ठाकुर,मो. परवेज,राकेश पुलिस और पीएसी के साथ अगवानपुर के मोहल्ला ढाप में पहुंचे।टीम ने गाटा संख्या 903अवैध रूप से खोदी खड़ी चहारदीवारी पर जेसीबी चलाकर उसको ढहा दिया। वहीं गाटा 935/2216 की भूमि में चेतावनी के बाद बोई गई फसल पर बुल्डोजर चलाकर उसे नष्ट कर दिया। कब्जा हटाने के दौरान नोकझोंक हुई, लेकिन पुलिस ने समझाकर सभी को हटा दिया।वहीं सलमान का कहना है कि यह भूमि उनकी है। इसमें उन्होंने सब्जी की बुवाई की है। राजस्व की टीम बिना नोटिस दिए करीब दो लाख की फसल बर्बाद कर दी है।
अगवानपुर में एतमाली क्षेत्र में कुछ लोगों ने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किया था।निरीक्षण के दौरान कई बार इनको समझाया गया। लेकिन चेयरमैन गुलरेज खान ने जिलाधिकारी से यहां कब्जा हटाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। इसके बाद 30 हजार वर्ग मीटर भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया है। - नवीन प्रताप,क्षेत्रीय लेखपाल अगवानपुर एतमाली