फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: नलकूप की लाइन विद्युत लाइन से जोड़ने की शिकायत पर अधीक्षण अभियंता से जवाब तलब

Wed, 31 Dec 2025 01:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। गांव निर्मलपुर में गांव की विद्युत लाइन से दो प्रभावशाली ग्रामीणों की नलकूप की लाइन को जोड़ दिया है। इसे नियम विरुद्ध बताते हुए ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन दिया। जिस पर डीएम ने विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता ग्रामीण को पत्र जारी कर उनसे इस संबंध में जवाब मांगा है। वहीं उन्हें एक सप्ताह के भीतर गांव की विद्युत लाइन से नलकूप की लाइन को हटाने के आदेश दिए हैं। गांव के वेद प्रकाश सिंह, प्रदीप कुमार, लवकुश कुमार, ताराचंद आदि ने 28 दिसंबर को डीएम को ज्ञापन दिया था। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि गांव के दो प्रभावशाली लोगों की विद्युत लाइन की नलकूप की लाइन को विद्युत विभाग ने गांव की विद्युत लाइन से जोड़ रखा है। नलकूप की है। यह लाइन गांव के बीच से जाती है आबादी के बीच इस लाइन के तार टूटे रहते हैं जिससे गंभीर हादसे की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में उन्होंने स्थानीय विद्युत कर्मचारियों से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि शासन के आदेश के अंतर्गत हर जगह नलकूप की अलग विद्युत लाइन है। नलकूप की विद्युत लाइन को आठ घंटे विद्युत आपूर्ति की जाती है जबकि ग्रामीण गांव की विद्युत लाइन को 20 घंटे विद्युत आपूर्ति होती है। इसका फायदा उठाने के लिए उन्होंने गांव की विद्युत लाइन से नलकूप की लाइन जोड़ रखी है। जो नियम विरुद्ध है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें