फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: एक दूसरे के खिलाफ लिखाई रिपोर्ट, 12 लोग नामजद

Thu, 06 Aug 2026 02:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। इसी माह दो अगस्त को कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम ईंधनपुर नगला में रंजिशन दो पक्षों में संघर्ष हो गया जिसमें एक पक्ष से कैलाश सिंह, रवि और बंटी जबकि दूसरे पक्ष से दलीप सिंह और सुनील घायल हुए हैं। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी पर उपचार और मेडिकल परीक्षण कराया है। एक पक्ष के कैलाश सिंह ने थाने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि मारपीट के कारण कैलाश, बंटी, विक्की, रवि घायल हुए हैं जिसके ऊपर पर लाठी-डंडे, सरियों और ईंटों से मारपीट की गई हैं। साथ ही उसकी पत्नी और बेटियों से भी गाली-गलौज की। पुलिस ने आरोपी सुनील, संजीव, अंकित और विपिन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है जबकि दूसरे पक्ष के संजीव कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि दो अगस्त को आरोपी बंटी, रवि, विक्की, कैलाश, राजा, बंटी सिंह, शकुंतला, जयचंद ने एक राय होकर उसके घर में घुसकर गाली-गलौज करते हुए डंडे और सरियों से मारने-पीटने लगे जिसमें सुनील का एक दांत टूटना बताया गया। जयचंद पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच कर साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें