फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: हाईवे पर स्थित दुकानों को हटाने के लिए एसएसपी को भेजी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। मुरादाबाद हाईवे पर गांव फौलादपुर और असलेमपुर बस स्टैंड के पास सड़क के बीच खड़ी तीन दुकानों को लेकर पुलिस प्रशासन गंभीर है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने बताया कि इन दुकानों से ट्रैफिक बाधित हो रहा है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। दुकानों को हटाने के लिए एसएसपी को रिपोर्ट भेजी गई है। उनका कहना है कि बुधवार को भी डंपर से टेंपो में हुई टक्कर की दुर्घटना का एक कारण इन यह दुकान भी हैं। दुर्घटना के बाद एसडीएम, एसपी देहात व एसपी ट्रैफिक ने घटनास्थल का निरीक्षण किया था। इन दुकानों को निर्माणाधीन फोरलेन हाईवे की सड़क के बीच से हटाना जरूरी बताया। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि यदि इन दुकानों को एनएचआई ने स्वयं नहीं हटाया तो 28 अप्रैल को पुलिस इन दुकानों को जेसीबी से हटवाएगी। एसडीएम प्रीति सिंह ने कहा है कि वह संबंध में हाईवे के अधिकारियों से बात कर इन दुकानों को शीघ्र हटाने प्रयास करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें