बिलारी। नगर के मोहल्ला अंसारियान निवासी विवाहिता का दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न करने के आरोप में पति समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मोहल्ला अंसारियान निवासी भूरे की पुत्री नूरजहां की ओर से एसएसपी के आदेश पर शनिवार शाम कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया है कि 21 नवंबर 2022 को उसकी शादी राजस्थान के सूरत जिले के थाना जैसर अंतर्गत सरूपनगर गांव निवासी खुदाबख्श के बेटे अय्यूब के साथ हुई थी।
शादी के कुछ दिन बाद से ससुरालियों ने दहेज की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। 12 सितंबर 2023 को नूरजहां के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया और पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। परेशान होकर विवाहिता अपने मायके बिलारी नगर में आ गई।
पुलिस ने नूरजहां की तहरीर पर पति अय्यूब, देवर परवेज आलम और बाबू, ननदोई चिरागी, ननद गोली, छिम्मी और जमीली सभी निवासी सरूपनगर थाना जैसर सूरत राजस्थान के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।