फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: लाखों की चोरी में तीन माह बाद रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

कटघर थाना क्षेत्र के पचपेड़ा में एक मकान में हुई लाखों की चोरी के मामले में पुलिस ने तीन माह बाद रिपोर्ट दर्ज की है। कटघर के गोविंदपुर गतौरा निवासी वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि वह पचपेड़ा में डॉ. योगेेश कुमार गुप्ता के मकान में किराये पर रहते हैं। वेद प्रकाश दिल्ली रोड स्थित एक फैक्टरी में नौकरी करते हैं।
वेद प्रकाश मकान की ऊपरी मंजिल पर रहते हैं जबकि मकान मालिक का परिवार भूतल पर रहता है। 23 अक्तूबर को वेद प्रकाश अपने परिवार के साथ अपने पैतृक गांव चले गए थे जबकि मकान मालिक भी होटल में एक शादी समारोह में शामिल होने चले गए थे। इसी दौरान चोर मकान में घुसे और चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। चोर वेद प्रकाश के कमरे से चार लाख की नकदी और करीब पांच लाख रुपये के जेवर ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा डॉ. योगेश कुमार गुप्ता के मकान से भी चोर नकदी समेत अन्य सामान ले गए थे। घर लौटने पर इस वारदात की जानकारी होने पर मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी गई थी। इसके बाद वेद प्रकाश भी अपने गांव से लौट आए थे। उन्होंने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी थी लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया था। तब पीड़ित ने डीआईजी से शिकायत की। डीआईजी मुनिराजजी के आदेश पर कटघर थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें