फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर किशोरी से छेड़खानी में रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पाकबड़ा थानाक्षेत्र में घर में घुसकर नाबालिग से छेड़खानी के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

पाकबड़ा थानाक्षेत्र के मुहल्ला बगिया निवासी भट्ठा मजदूर के परिवार ने पुलिस को सूचना दी थी कि तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर घर मे लूटपाट कर पच्चीस हजार की नकदी और सामान लूट लिया। इस दौरान नाबालिग के साथ छेड़खानी भी की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इसके बाद मामले की जांच पड़ताल की। पुलिस ने देर रात भट्ठा मजदूर की तहरीर पर पाकबड़ा निवासी सालिम के खिलाफ छेड़खानी में केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी रजनी द्विवेदी ने बताया कि लूटपाट व छेड़खानी की सूचना मिली थी। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। जिसमें मामला किशोरी से छेड़खानी का सामने आया है। केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें