फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: रामगंगा विहार में छात्रों को पीटने में रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस के रामगंगा विहार में मंगलवार को छात्रों के दो गुट के बीच हुई मारपीट में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने छात्र अभित कुमार की तहरीर पर केस दर्ज किया है। जिसमें अभित ने बताया कि वह एमआईटी कॉलेज में बीटेक सेकेंड ईयर का छात्र है। मंगलवार शाम वह अपने दोस्त अर्पित चौधरी के साथ कॉलेज से घर लौट रहा था। रामगंगा विहार में सीएल गुप्ता वर्ल्ड स्कूल के सामने बाइक सवारों ने घेर लिया और बाइक कार के सामने लगा दी थी। आरोपियों ने मारपीट की कोशिश की। जिससे बचने के लिए कार चला रहा अर्पित चौधरी वहां से कार लेकर भागने लगा। इसी दौरान बाइक कार में फंसकर घिसट गई थी। आरोपियों ने दोबारा कार को घेर कर उसमें तोड़फोड़ कर दी।
विज्ञापन

आरोपियों ने अभित और अर्पित के साथ मारपीट की थी। दोनों ने किसी तरह वहां से भाग कर अपनी जान बचाई थी। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि इस मामले में मोरा निवासी वंश जटराणा उर्फ वंश चौधरी, प्रियांशु चौधरी, मझोला के मनोहरपुर निवासी प्रदीप और जेवड़ा निवासी पंकज पाल समेत चार नामजद और कुछ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सीसीटीवी की फुटेज की मदद से अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें