फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ओवररेट में शराब बेचने पर विक्रेता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sat, 30 Dec 2023 12:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
आदमपुर। क्षेत्र में दुकानों पर ओवर रेट शराब बेचने का काम जोरों पर चल रहा है। शिकायत मिलने पर आबकारी इंस्पेक्टर ने विक्रेता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आबकारी निरीक्षक राम कुमार यादव ने बताया कि रहरा थाना क्षेत्र के गांव पौरारा में स्थित देशी शराब की दुकान पर ओवर रेट में शराब बेचने की शिकायत मिली थी। रफ्तार गोल्ड मार्का देसी शराब के पव्वे पर अंकित मूल्य 70 रुपए से बढ़कर 75 रुपए का बेच रहा है। शिकायत के आधार पर इसकी जांच करने के लिए आबकारी सिपाही राजेंद्र सिंह को 100 रुपए का नोट देकर पौरारा देसी शराब की दुकान से पव्वा खरीदने भेजा तो पव्वा 75 रूपये में दिया। विक्रेता गौतम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें