फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मजदूर की माैत के मामले में चार के खिलाफ रिपोर्ट

Wed, 08 Apr 2026 01:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। गांव दारापुर निवासी मजदूर सतपाल सिंह की सोमवार को दीवार गिरने से मौत हो गई थी। मंगलवार को उसका शव पोस्टमार्टम के बाद गांव में पहुंचा। सतपाल के परिजन मकान मालिकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग पर अड़ गए और उन्होंने बिना रिपोर्ट दर्ज हुए शव का अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। ग्रामीण ने कोतवाली पहुंचकर मकान मालिकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। जिस पर पुलिस ने मृतक की पत्नी राखी की ओर से गांव के बिल्लू, उसके भाई विशाल गहलौत, भूपेंद्र गहलौत और उसके भाई शिलेंद्र गहलौत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। रिपोर्ट में कहा गया है कि उसके पति सतपाल सिंह को गांव का बिल्लू घर से जबरदस्ती ठाकुरद्वारा स्थित मकान की दीवार को तुड़वाने के लिए ले गया था। उसके पति ने दीवार तोड़ने से मना किया तो आरोपियों ने जबरन उनसे दीवार को तोड़ने के लिए कहा। आरोप है कि इस दौरान साजिश के तहत उसके पति पर दीवार गिरा दी गई। जिससे उसके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना परिजनों को समय से नहीं दी गई। यदि उनका समय से इलाज हो जाता तो उनकी जान बच भी सकती थी। इलाज के दौरान उसके पति की मौत हो गई। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद सतपाल सिंह का परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें