बिलारी। थाना क्षेत्र में बिलारी जरगांव सड़क मार्ग पर सड़क हादसे में बाइकसवार की मौत हो जाने के एक माह बाद बुधवार शाम थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
भूड़ मरेशी गांव निवासी सुमित शर्मा की ओर से थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया है कि बीती 19 जनवरी की दोपहर उसके भाई मोहित शर्मा अपनी बाइक से जरगांव पेट्रोल पंप के निकट से कमालपुर चंदौरा के निकट वाले रास्ते से होकर भूड़ मरेशी गांव आ रहे थे। कमालपुर चंदौरा के पास अज्ञात वाहन ने मोहित शर्मा की बाइक में टक्कर मार दी। वाहन की टक्कर से वह सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गए। इलाज के लिए सीएचसी बिलारी ले जाया गया वहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। भाई के मृत्यु संंबंधी संस्कार करने की वजह से रिपोर्ट दर्ज कराने में देरी हुई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।