फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: नगर निगम रोडवेज के आस पास का अतिक्रमण हटाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। शहर के दोनों रोडवेज के आस पास अस्थायी अतिक्रमण को नगर निगम और यातायात पुलिस मिलकर हटाएंगे। अतिक्रमण के चलते आम लोगों को जाम सहित अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक के दौरान ये निर्देश दिए। इस बीच संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन आर के सिंह ने वर्तमान में सड़क दुर्घटनाओं और ब्लैक स्पाॅटों के बारे में जानकारी दी। अधिकारियों ने दुर्घटनाओं मृतकों और घायलों की संख्या के बारे में विचार विमर्श किया गया। इस बीच डीएम ने हादसों को कम के लिए कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए ताकि दुर्घटनाओं की संख्या में हो रही वृद्धि पर अंकुश लगाया जा सके।
ब्लैक स्पॉट्स पर पीडब्ल्यूडी और एनएचएआई के अधिकारी अल्पकालिक के साथ-साथ दीर्घकालिक सुधारात्मक कार्रवाई करेंगे। नगर निगम और यातायात पुलिस रोडवेज के पास से अतिक्रमण हटाने के बाद अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। शहर के विभिन्न मार्गों पर लगे अनुपयोगी विद्युत पोल को हटाना जरूरी है। स्टेशन रोड सहित अन्य कार्य को भी जल्द पूरे किए जाएंगे। डीएम ने कहा कि पुराना टोल प्लाजा चंदौसी कट पर एनएचएआई को बड़े अक्षरों में लिखा साइन बोर्ड लगाना होगा। सभी मार्गों पर अधिकारी पौधरोपण करेंगे। जीरो प्वाइंट से होटल रीजेंसी तक दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए डिवाइडर बनाया जाए। बैठक में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुनील धनवंता, एसपी यातायात, एलडीएम, डीआईओएस अरुण कुमार दुबे, अधिशाषी अभियंता सुनील सागर, एआरटीओ आनंद, एनएचएआई, नगर निगम, सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य कपिल रस्तोगी सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें