रेल मंत्री ने कहा कि ट्रेनों में जनरल कोच बढ़ाए जाने का प्रस्ताव पास हो गया है। जल्द ही तमाम ट्रेनों में यात्रियों को अधिक संख्या में जनरल कोच मिलेंगे। इससे जनरल टिकट लेने वाले यात्री स्लीपर व थर्ड एसी कोच में नहीं बैठेंगे। मुरादाबाद से गुजरने वाली आला हजरत एक्सप्रेस, कुंभ एक्सप्रेस, सियालदह एक्सप्रेस समेत 20 से ज्यादा ट्रेनों में जनरल कोच बढ़ाए जाने की उम्मीद है।
इसके अलावा स्टेशनों पर यात्रियों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाएं जिनमें पानी, शौचालय, यात्री शेड, व्हील चेयर आदि के इंतजाम हर हालत में रखने के लिए कहा। सीनियर डीसीएम ने बताया कि मंडल की ट्रेनों में जनरल कोच बढ़ाने कार्य मुख्यालय कर रहा है। अभी ट्रेनों के नाम नहीं बताए जा सकते, लेकिन कई ट्रेनों में कोच बढ़ेंगे। बोर्ड स्तर की समीक्षा बैठक में यात्रियों से जुड़ी शिकायतों पर ही रेल मंत्री ने दिशा निर्देश दिए हैं।