फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परास्नातक में पंजीकरण की आखिरी तारीख आज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। परास्नातक में दाखिला लेने के लिए एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर पंजीकरण करने की आखिरी तारीख 31 अक्तूबर है। वहीं, महाविद्यालयों में एक नवंबर तक ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म जमा हो सकेंगे। केजीके कॉलेज के प्राचार्य और हिंदू कॉलेज के प्रवेश प्रभारी का कहना है कि कुछ सीटों के बराबर भी पंजीकरण नहीं हो सके हैं।
विज्ञापन

संस्थागत प्रवेश के लिए (प्रवेश परीक्षा से होने वाले प्रवेश को छोड़कर) परास्नातक स्तर के प्रथम वर्ष के विभिन्न पाठ्यक्रमों जैसे एमए, एमएससी, एमकॉम, बीलिब, एमलिब व वार्षिकी विभिन्न डिप्लोमा पाठ्यक्रम में विश्वविद्यालय के पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण सोमवार तक हो सकेंगे। महाविद्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण पत्र जमा करने की अंतिम तारीख एक नवंबर और ऑनलाइन मेरिट तैयार कर प्रदर्शित करने की अंतिम तारीख पांच नवंबर है। दस नवंबर तक प्रवेश प्रक्रिया सुनिश्चित की जाएगी। ऑनलाइन पंजीकरण शुल्क 150 रुपये है।
हिंदू कॉलेज के प्रवेश प्रभारी महेंद्र कुमार का कहना है कि कॉलेज में परास्नातक में अर्थशास्त्र, संस्कृत, उर्दू, मनोविज्ञान आदि विषयों में निर्धारित सीटों से कम पंजीकरण है। विश्वविद्यालय ने परास्नातक में दाखिला प्रक्रिया में सेमेस्टर सिस्टम लागू करने के निर्देश दिए हैं, लेकिन पाठ्यक्रम अभी तक वेबसाइट पर नहीं दिया गया है। ऐसे में यह लागू होगा या नहीं, अभी तक स्पष्ट नहीं है। प्रक्रिया बहुत धीमी है। इसके अलावा पंजीकरण फॉर्म बहुत जटिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें