रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें दो युवतियां दिखाई दे रही हैं। ऐसा लग रहा है जैसे उनकी नई-नई शादी हुई है। उन दोनों के बीच एक युवक बैठा है। सभी मस्ती के मूड में अपनी रील बना रहे हैं। शादीशुदा युवतियां उस युवक को अपना भाई बता रही हैं और कह रही हैं कि हमारा भाई बहुत बड़ा बदमाश है।
उनके हाथ में कारतूस भी दिख रहा है। इसका वीडियो कस्बे में चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है। सीओ ने बताया कि वीडियो की जांच पड़ताल कराई जा रही है।