फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए मंडल की टीम चयनित

सार

इसमें बिजनौर की 09 और मुरादाबाद की सात खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इनमें से पांच खिलाड़ियों को स्टैंडबाय में रखा गया है। उन्होंने बताया कि स्टेडियम में संचालित खेलो इंडिया सेंटर में लड़कियां अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद। प्रदेश स्तरीय बालिका हॉकी प्रतियोगिता के लिए मंडल की टीम का चयन शुक्रवार को किया लिया। इसमें बिजनौर की 09 और मुरादाबाद की सात खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इनमें से पांच खिलाड़ियों को स्टैंडबाय में रखा गया है। टीम 10 से 12 अक्तूबर तक लखनऊ के केडी बाबू सिंह स्टेडियम में प्रतियोगिता मे प्रतिभाग करेगी।
विज्ञापन

टीम में शगुन, नैना, दिव्यांशी, आकृति, प्राची, राखी, वंशिका, अनु, ईरा, कशिश, समरिता, सद्भावना सुमन, फागुन, नीतू, निशा, खुशबू का नाम शामिल है। खिलाड़ियों के साथ हॉकी कोच नेहा सिंह को टीम मैनेजर के तौर पर भेजा जाएगा। आरएसओ प्रेम कुमार ने बताया कि टीम आठ अक्तूबर की शाम को लखनऊ रवाना होगी। उन्होंने बताया कि स्टेडियम में संचालित खेलो इंडिया सेंटर में लड़कियां अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। उम्मीद है प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में इसका असर दिखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें