कुंदरकी। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के आदेश दो दिवसीय नॉलेज शेयरिंग कार्यक्रम का आयोजन कुंदरकी में ब्लॉक संसाधन केंद्र खंड शिक्षा अधिकारी त्रिलोकी नाथ गंगवार द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप जलाने के साथ किया। विकास खंड के विभिन्न विद्यालयों से आए लगभग 50 नवाचारी शिक्षकों ने अपने टीएलएम और बेस्ट प्रैक्टिसेज को बीआरसी केंद्र के कक्ष में सुसज्जित कर प्रदर्शित किया। खंड शिक्षा अधिकारी ने कक्ष में लगे सभी टीएलएम और नवाचारों का अवलोकन किया, कक्षा में उनके प्रयोग एवं लाभान्वित विद्यार्थियों के बारे में शिक्षकों से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने शिक्षकों द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे नवीन प्रयासों की प्रशंसा की और कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक, गुणात्मक परिवर्तन, गुणवत्ता संवर्धन, कक्षा शिक्षण में लर्निंग आउटकम की संप्राप्ति, नामांकन एवं उपस्थिति में वृद्धि, सामुदायिक सहभागिता और सकारात्मक परिवर्तन लाने में सहायक सिद्ध होंगे। उन्होंने इन प्रयासों को अन्य विद्यालयों के शिक्षकों के साथ भी साझा करने के निर्देश दिए जिससे शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाया जा सके। कार्यक्रम में एआरपी हरीश तिवारी, पारुल, श्वेता, भावना का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर शिक्षक नरेश वर्मा, अरविंद सैनी, प्रीति सिंह, प्रतिभा, दीप्ति खुराना, आयुषी, नीति गोयल, संजू, शांतनु, शिवा एवं सादिक का सक्रिय सहयोग रहा।