फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: रतूपुरा के युवक का बनारस में अपहरण, तीन लाख की फिरौती मांगी

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव रतूपुरा निवासी परमजीत का बनारस में अपहरण करने का मामला सामने आया है। बदमाशों ने परिजनों से तीन लाख रुपये की फिरौती मांगी है। परमजीत की पत्नी मनीषा ने मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र भेजकर पति को तलाशने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


ठाकुरद्वारा क्षेत्र के गांव रतूपुरा निवासी मनीषा ने सीएम को भेजे प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका पति परमजीत फूलों की डेकोरेशन का काम करते हैं। 19 जनवरी को मजदूरी करने के लिए बनारस गए थे। मनीषा ने बताया कि दो फरवरी को उसके पति बनारस में किसी दुकान से सामान ले रहे थे। इस बीच बदमाशों ने पता पूछने के बहाने उसे अपने पास बुला लिया और चेहरे पर रुमाल डालकर उन्हें बेहोश कर दिया। इसके बाद बदमाश उसके पति का अपहरण कर उन्हें अज्ञात स्थान पर ले गए। इसके बाद उसे फोन कर परमजीत को छोड़ने के लिए तीन लाख रुपये की फिरौती मांगी है। मनीषा का कहना है कि इसके बाद उसने 10 हजार रुपये पति के खाते में डलवाए, जिन्हें बदमाशों ने अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए और इसके बाद भी उसके पति को नहीं छोड़ा। महिला ने मुख्यमंत्री से अपने पति को छुड़ाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें