फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मझोला में महिला से किया दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में रहने वाली एक महिला से दुष्कर्म की घटना सामने आई है। महिला के पति की मृत्यु हो चुकी है। आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, मझोला के एक मोहल्ले में रहने वाली महिला ने बताया कि उसके पति की मृत्यु हो चुकी है। महिला का कहना है कि उसके पड़ोस में संभल के असमोली थानाक्षेत्र के गुमसानी निवासी लाल बहादुर सिंह किराये पर रहने आया था। इस दौरान महिला की आरोपी से मुलाकात हो गई थी। आरोपी ने महिला के घर आना जाना शुरू कर दिया। इसके बाद आरोपी ने महिला को शादी करने का झांसा दिया। आरोप है कि उसने महिला से दुष्कर्म किया। महिला ने कई बार उससे शादी करने के लिए कहा, लेकिन वह हर बार टालमटोल कर जाता था। एक दिन महिला ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। मझोला थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देना और मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी को उसके घर दबिश दी गई, लेकिन आरोपी भागा हुआ है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें