फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसेरे भाइयों ने किशोरी से की दरिंदगी: लड़की को घर ले जाकर पिलाया नशीला पदार्थ, बेहोश कर किया सामूहिक दुष्कर्म

Sat, 20 Aug 2022 12:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

कटघर थाना प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया कि क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाले व्यक्ति ने एक तहरीर दी। जिसमें उसने बताया कि उसकी चौदह वर्षीय बेटी को शुक्रवार सुबह मोहल्ले में रहने वाला एक पंद्रह वर्षीय किशोर अपने मौसेर भाई के घर ले गया। जहां दोनों ने उसे बेहोश कर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र में चौदह वर्षीय किशोरी को दो नाबालिग मौसेरे भाई अपने घर ले गए और उसे कोल्ड ड्रिंक्स में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। आरोप है कि बेेहोश होने पर दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने मोबाइल से उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया।

विज्ञापन


कटघर थाना प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया कि क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाले व्यक्ति ने एक तहरीर दी। जिसमें उसने बताया कि उसकी चौदह वर्षीय बेटी को शुक्रवार सुबह मोहल्ले में रहने वाला एक पंद्रह वर्षीय किशोर अपने मौसेर भाई के घर ले गया। यहां दोनों ने उसे नशीला पदार्थ मिली हुई कोल्ड ड्रिंक्स पिला दी। जिसके बाद पीड़ित बेेहोश हो गई।

Trending Videos
विज्ञापन

आरोप है कि दोनों भाइयों ने पीड़ित के साथ दुष्कर्म किया और मोबाइल से वीडियो बना ली। किशोरी होश में आई आरोपियों ने उसे मोबाइल में एक वीडियो दिखाया। उसे धमकी दी कि अगर उसने किसी से कुछ बताया तो वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। पीड़ित अपने घर पहुंची और आपने परिजनों से आपबीती सुनाई। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें