फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाथरूम में नहा रही युवती की मौसा ने बनाई वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। एक युवती ने अपने मौसा के खिलाफ दुष्कर्म, आईटी एक्ट और ब्लैकमेल करने के आरोप में केस दर्ज कराया है। युवती का कहना है कि वह अपने मौसा के घर आई थी। बाथरूम में नहाने के दौरान युवती का मौसा ने मोबाइल से वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित युवती संभल के एक निवासी है। उसने बताया कि वह कटघर क्षेत्र में रहने वाली अपनी मौसी के घर आई थी। एक दिन वह बाथरूम में नहा रही थी। किसी तरह मौसा ने कैमरा ऑन कर मोबाइल बाथरूम में लगा दिया। नहाने के बाद वह बाहर आई तो वह आरोपी ने मोबाइल दिखाया। जिसमें युवती का नहाने के दौरान का वीडियो था। आरोप है कि इस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद एक और वीडियो बना लिया। आरोप है कि आरोपी आठ माह से उसे ब्लैकमेल कर रहा है। युवती गर्भवती हुई तो उसने अपने परिवार के लोगों को इसकी जानकारी दी। तब पुलिस को तहरीर दी गई। कटघर थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें