फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पाकबड़ा थानाक्षेत्र के गांव में रहने वाली एक युवती ने अपने प्रेमी पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, चौबीस वर्षीय पीड़ित युवती ने बताया कि पाकबड़ा के करनपुर गांव निवासी विवेक से उसकी जान पहचान थी। आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। आरोप है कि उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। जिससे वह गर्भवती हो गई। इसके बाद आरोपी ने दवाई खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया। जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने धमकी दी कि वह उसके फोटो और वीडियो वायरल कर देगा। पुलिस अधीक्षक नगर अखिलेश भदौरिया ने बताया कि वह पीड़ित युवती की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें