छह जून 2021 को पीड़िता मायके लौट गई। इसके बाद देवर व ससुरालियों ने पीड़िता के मृत पति का मोबाइल फोन व एटीएम कार्ड हथिया लिया। मृतक के ईपीएफ खाते में जमा रकम निकाल ली। आठ अक्तूबर 2021 को पीड़िता ने देवर व ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। आरोपी देवर आठ माह से जेल में है। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही आरोपी पीड़िता पर समझौते का दबाव बना रहे हैं।
मोबाइल फोन पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। आरोपी पीड़िता को धमकी दे रहे है कि उसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी जाएगी। सिविल लाइंस थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।