फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल

Sun, 25 Feb 2024 02:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

भगतपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने आरोप लगाया कि युवक नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपी ने वीडियो भी बनाया। अब वह लगातार ब्लैकमेल भी कर रहा है।
विज्ञापन
यूपी पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भगतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने शनिवार को मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। जिसमें महिला ने मूंढापांडे थाना क्षेत्र के युवक पर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर एक लाख रुपये लेने का आरोप लगाया है

विज्ञापन


महिला ने बताया कि मूंढापांडे क्षेत्र के युवक का उसके घर आना-जाना था। 25 जनवरी को वह गांव के बाहर सड़क पर कहीं जाने के लिए खड़ी थी। इस बीच आरोपी युवक बाइक पर आया और उसे बाइक से बस स्टैंड तक छोड़ने की बात कही। महिला ने बताया कि जान पहचान होने पर वह युवक के साथ बाइक पर बैठक गई।

महिला का आरोप है कि आरोपी ने रास्ते में उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया। इसके बाद आरोपी उसे खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने उसका वीडियो भी बना लिया। महिला का आरोप है अगले दिन आरोपी ने उसे वीडियो भेजी।
विज्ञापन


आरोपी ब्लैकमेल करने की धमकी देकर उससे अब तक एक लाख रुपये ले चुका है। आरोप है कि वीडियो का डर दिखाकर आरोपी ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने मुख्यमंत्री से आरोपी युवक के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें