फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मूंढापांडे में किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मूंढापांडे थाना क्षेत्र में रहने वाली एक किशोरी के साथ आरोपी ने दुष्कर्म किया है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मूंढापांडे थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने बताया कि उसके घर के पास ही भोजपुर के गांव ठीकरी निवासी मोअज्जम अली अपनी ननिहाल में रहता है। आरोपी उसकी 16 वर्षीय बेटी पर आये दिन उसे परेशान करता था। इसकी शिकायत आरोपी के मामा बदलू, इदुल हसन ओर करामत से कई बार की लेकिन हर बाद उन सब ने पीड़िता को ही धमकी देकर शांत करा दिया था। आरोपी मोअज्जम अली ने परिवार वालों को कई बार नशीला पदार्थ देकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं 30 जून सुबह करीब तीन बजे आरोपी किशोरी को बहलाफुसला कर अपने साथ भगा ले गय था। आरोपी के मामा से शिकायत की थी। आरोप है कि शिकायत करने पर आरोपी के मामा ने किशोरी के भाई को धमकी दी थी। शुरू कर दिया। कहा कि यदि तुम लोगों ने पुलिस में शिकायत की तो पूरे परिवार को जान से मार दें पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने और बेटी को बरामद करने की मांग की है। मूंढापांडे थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताय कि तहरीर के आधार पर आरोपी उसके तीन मामा बदलू, इदुल हसन और करामत के खिलाफ दुष्कर्म, अपहरण, धमकी देने और पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें