भोजपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला लिया और उसके साथ दुष्कर्म। इस दौरान आरोपी ने मोबाइल से वीडियो बना ली। पुलिस ने इस मामले में तीन नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
युवती के पिता ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि जून में आरोपियों में से एक के साथ उसने अपनी बेटी का रिश्ता तय किया था। जिसके बाद से आरोपी उसके घर आता जाता था और परिजनों के न होने पर वह उसकी बेटी को बाइक पर घुमाने ले जाता था। आरोप है कि कुछ दिन पहले वह उसकी बेटी को बाइक से लेकर मुरादाबाद स्थित एक होटल में पहुंचा और उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलकर पिला दिया। जिससे उसकी बेटी बेहोश हो गई। इस दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसका बहनोई व दो अन्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।
आरोपियों ने उसकी बेटी की वीडियो भी बना ली। इसके बाद आरोपी रिश्ता तोड़ने की बात कहता रहा। जब उसने व उसके परिजनों ने आरोपी के पिता से बात की तो उन्होंने रिश्ता तोड़ दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रईस अहमद, उसके बहनोई, सब्बीर अहमद व एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।