फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। किशोरी को अकेली देख युवक घर में घुस आया और जान से मारने की धमकी देकर उससे दुष्कर्म किया। पीड़ित परिवार की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला मूंढापांडे थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां के एक ग्रामीण ने 29 मई को गदईखेड़ा निवासी सचिन के खिलाफ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देने और पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कराया था। जिसमें बताया था कि 29 मई को उसकी सोलह वर्षीय बेटी घर में मौजूद थी, जबकि परिवार के सदस्य बाहर गए थे। इसी दौरान आरोपी सचिन घर में घुस आया और उसने बेटी से दुष्कर्म किया। पीड़ित ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। दुष्कर्म करने के बाद आरोपी फरार हो गया। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी सचिन को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें