फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: हलाला के नाम पर जेठ और ननदोई ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला के साथ उसके जेठ और ननदोई ने हलाला के नाम पर दुष्कर्म किया। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पति ने महिला को तीन तलाक दे दिया था। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि आठ फरवरी 2021 को उसकी शादी कोतवाली क्षेत्र निवासी युवक से हुई थी। शादी में मिले दहेज से पति और ससुराल वाले नाखुश थे। दो जुलाई 2023 वह मायके से वापस ससुराल गई तो ससुराल वालों ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। सास, ससुर, पति, जेठ, ननदोई, ननद ने फिर दहेज की मांग की। इस दौरान पति ने उसे तीन तलाक दे दिया और मारपीट कर घर से निकाल दिया। महिला अपने बच्चे को लेकर मायके पहुंची और आपबीती सुनाई। इसके बाद वह पिता को लेकर थाने पहुंची और ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। इसी दौरान वहां पति और अन्य ससुराल वाले पहुंच गए। समझौता करने के बाद पति उसे अपने साथ घर ले गया।
महिला का कहना है कि पति ने तीन तलाक का हवाला देकर उसके साथ रहने से इन्कार कर दिया। 10 जुलाई 2023 की रात करीब दस बजे ससुराल वालों ने कहा कि हलाला की तस्म पूरी होगी। इसके बाद बाद ही युवक उसे पत्नी मानेगा। रात करीब 12 बजे जेठ महिला के कमरे में घुस गया और उसने हलाला के नाम पर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद ननदोई ने भी महिला के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने कोतवाली में शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो पाई। इसके बाद पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया। शहर कोतवाली प्रभारी उषा मलिक ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी पति, जेठ, ननदोई समेत आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें