फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से दुष्कर्म और फोटो वायरल करने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोतवाली क्षेत्र स्थित होटल में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और फोटो वायरल करने की धमकी देने वाला आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सोमवार दोपहर बाद पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मूंढापांडे थानाक्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने 22 अक्तूबर को कोतवाली में केस दर्ज कराया था। जिसमें पीड़ित ने बताया था कि अमरोहा के डिडौली थानाक्षेत्र के पायती कलां निवासी इमरान ने उसे शादी का झांसा दिया था। आरोपी ने बहाने से उसे कोतवाली क्षेत्र स्थित होटल में बात करने के लिए बुलाया था। यहां आरोपी ने युवती से दुष्कर्म किया और मोबाइल से फोटो व वीडियो बना लिया था। इसके बाद आरोपी शादी करने से मुकर गया था। पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी।
विज्ञापन

सोमवार को कोतवाली पुलिस ने आरोपी इमरान को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें