सर्दी-खांसी और बुखार की चपेट में आई सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर की एक महिला कर्मी को जिला अस्पताल भेजा गया है। महिलाकर्मी को जांच के लिए आईसोलेशन वार्ड में रखा गया है। जिला अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि अभी महिला कर्मी की जांच की जा रही है। आवश्यकता पड़ने पर खून का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।