फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: श्रीगणेश शोभायात्रा के साथ आज से शुरू होगी दसवां घाट की रामलीला

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। प्राचीन श्री रामलीला कमेटी पुराना दसवां घाट मुरादाबाद की रामलीला एक अक्तूबर से मुकुट पूजन, श्री गणेश शोभायात्रा के साथ शुरू होगी। शोभायात्रा बैंडबाजे के साथ श्री 84 घंटा मंदिर से दसवां घाट रामलीला स्थल के लिए प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन

रामलीला में केवट संवाद का रामगंगा के तट पर केवट समाज द्वारा सजीव मंचन कर किया जाता है। केवट प्रभु श्री राम के पैर पखारकर नाव में बैठाते हैं और गंगा पार कराते हैं। इस बार मंच को आकर्षक ढंग से तैयार किया गया है। रामलीला मंचन प्रतिदिन रात साढ़े आठ बजे से शुरू होगा। इस बार श्री शिवशंकर आदर्श रामलीला मंडल के निर्देशक सुरेश सिंह के निर्देशन में कलाकार मंचन करेंगे।
रामलीला में प्रतिदिन श्री गणेशजी, श्री रामदरबार की आरती होगी। 40 फीट ऊंचा रावण का पुतला बनाया जाएगा। उसकी आंखें स्वचालित और रेडियम की होंगी, जो रात में चमकेंगी। महिलाओं एवं पुरुषों के बैठने के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है। कमेटी ने रामलीला स्थल की ओर आने वाली सड़कों पर सफाई, लाइट एवं सुरक्षा व्यवस्था की मांग पुलिस एवं निगम प्रशासन से की है। इस दौरान अध्यक्ष यथार्थ किशोर, संरक्षक छत्रपाल सिंह एडवोकेट, आदित्य वीर शास्त्री, धर्मेंद्र यादव, इंद्रजीत शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें