फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ओवरलोडिंग से रामगंगाविहार, अवंतिका कॉलोनी की बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। शहर में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति के दावे हवाहवाई साबित हो रहे हैं। हर दूसरे दिन किसी न किसी क्षेत्र में उपभोक्ताओं को रात में बिजली कटौती का सामना करना पड़ता है। बृहस्पतिवार रात 10:15 बजे रामगंगा विहार, अवंतिका कॉलोनी और आशियाना क्षेत्र की बिजली गायब हो गई। एक घंटे तक नहीं लाइट नहीं आई तो लोगों ने बिजलीघर फोन लगाया जो कि रिसीव नहीं हुआ।
विज्ञापन

करीब 11:30 बजे लोगों की बिजलीघर के जेई से फोन पर बात हुई। तब पता चला कि ओवरलोडिंग के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है। इस समय शटडाउन न मिलने की बाध्यता के कारण मेंटिनेंस नहीं हो पा रही है। इसके चलते उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 11:30 बजे का बाद इन कॉलोनियों में बिजली सप्लाई सुचारू हुई। असालतपुरा, लंगड़े की पुलिया क्षेत्र में लाइन में फाल्ट के कारण करीब दो घंटे बिजली गुल रही।
इसके अलावा मकबरा क्षेत्र में लीड में खराबी होने के कारण वोल्टेज कम आ रहे थे। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद इसे ठीक किया गया। रेल विहार कॉलोनी में लाइट रात भर ट्रिपिंग करती रही। वहीं कबीर नगर में भी ओवरलोडिंग के कारण लोगों को कम वोल्टेज का सामना करना पड़ा। बिजलीघरों के फोन रिसीव न होने से लोग परेशान रहे। हालांकि यूपीपीसीएल के एमडी पंकज कुमार के दौरे के बाद व्यवस्था में सुधार है। रात में हुए फाल्ट को अटेंड करने के लिए विद्युत कर्मी पेट्रोलिंग करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें