मियां कॉलोनी में बिजली का खंभा झुकने के कारण बिजली गुल हो गई। लोगों ने सुबह छह बजे बारिश में ही बिजलीघर के कर्मचारियों से खंभा बदलने की अपील की। लोगों का कहना था कि कोई हादसा हो सकता है। विद्युत कर्मियों ने मामले की गंभीरता को समझते हुए बारिश रुकते ही खंभा बदल दिया। गलशहीद में इंसुलेटर पंक्चर होने के कारण बिजली कटौती हुई। सुबह करीब डेढ़ घंटे बिजली बाधित रही। इसके अलावा लाइनपार मंडी समिति समिति बिजलीघर से जुड़े इलाकों में रात तीन बजे से सुबह 11 बजे तक कई बार ट्रिपिंग हुई। पानी की सरकारी सप्लाई भी बाधित रही। दिल्ली की कॉलोनी रेल विहार, बुद्धि विहार में भी छोटे-छोटे फाल्ट के कारण बिजली कटौती हुई। रामपुर रोड पर कबीर नगर में भी लोग कटौती से परेशान रहे। जिगर कॉलोनी, कानून गोयान, सीतापुरी, बदलदेव पुरी, आशियाना, रामगंगा विहार, मझोला में थोड़ी-थोड़ी देर के लिए बिजली बाधित रही।