नगर में रेलवे स्टेशन के पास अमरोहा मार्ग स्थित रेलवे क्रॉसिंग संख्या 433-बी पर ट्रैक की मरम्मत के कारण बृहस्पतिवार से तीन दिन के लिए बंद रहेगा। जिससे क्षेत्र के लोगों से क्रॉसिंग 432-बी और 434 से आवागमन करना पड़ेगा।
बुधवार को रेलवे पथ के सीनियर सेक्शन इंजीनियर एसके सिंह ने बताया कि कांठ-अमरोहा मार्ग पर थाने के सामने स्थित रेलवे क्रॉसिंग संख्या 433-बी जर्जर हाल में है। इस क्रॉसिंग पर ट्रैक नीचे बैठ गया है। जिसे ऊपर उठाने और स्लीपरों को बदलने का कार्य कराया जाना है। मरम्मत कार्य बृहस्पतिवार से तीन दिन के लिए सुबह आठ से शाम छह बजे तक किया जाएगा। क्रॉसिंग से वाहनों का आवागमन तीन दिन के लिए बंद रखा रहेगा। वाहन चालक और क्षेत्र के लोग क्रॉसिंग संख्या 432-बीऔर 434 से ही अपने गंतव्य को जाएं। इस संबंध में बृहस्पतिवार को उपजिलाधिकारी कांठ जगमोहन गुप्ता, थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष सक्सेना, स्टेशन अधीक्षक कांठ संजीव चौधरी, ग्राम प्रधान मुख्त्यारपुर नवादा फुरकान अहमद और रेलवे सुरक्षा बल चौकी को पत्र भेजे हैं।