फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में महिला से दुष्कर्म के आरोपी टीटीई का पुराना रिकॉर्ड खंगाल रहा रेलवे

Tue, 24 Jan 2023 01:54 PM IST
ranjeett ranjeett अमर उजाला ब्यूरो मुरादाबाद
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
मुरादाबाद। लिंक एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी कोच में 16 जनवरी को महिला से दुष्कर्म के आरोपी टीटीई राजू सिंह का पुराना रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। रेलवे प्रशासन आरोपी टीटीई के खिलाफ कठोर कार्रवाई कर सकता है। सोमवार को चंदौसी के मुख्य टिकिट निरीक्षक गोविंद राम को मंडल कार्यालय में बुलाकर पूछताछ की गई।
विज्ञापन

उसके रिकॉर्ड के बारे में जानकारी ली गई। साथी स्टाफ से भी कई प्रश्न पूछे गए।
 यदि टीटीई को कोर्ट ने दोषी पाया तो रेलवे के नियमानुसार उसे रेल सेवा से बर्खास्त कर दिया जाएगा। टीटीई ने लिंक एक्सप्रेस जनरल बोगी में सवार हुई महिला को एसी कोच में बैठाया था। परिचित होने के कारण महिला ने उसकी बात मानी थी।
 बीच सफर में टीटीई अपने एक साथी के संग कोच में पहुंचा और नशीला पानी पिलाकर महिला से दुष्कर्म किया। महिला ने सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। जीआरपी ने महिला के बयान दर्ज करने के बाद टीटीई को गिरफ्तार कर जेल भेजा। सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि टीटीई के रिकॉर्ड की जानकारी ली जा रही है। घटना से संबंधित तथ्य जानने के लिए भी कार्रवाई जारी है। जांच में जो तथ्य पाए जाएंगे उनके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें