फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

की- मैन की सतर्कता से बच गया हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल के तिलहर और मिरानपुर कटरा के बीच बुधवार सुबह की- मैन की सूझबूझ से हादसा बच गया। की- मैन ने अप लाइन पर रेल पटरी चटकी देखी तो तुरंत स्टेशन मास्टर को इसकी जानकारी देकर ट्रेनों का संचालन रुकवा दिया। वरना यहां से एक के बाद एक तीन ट्रेनें गुजरनी थीं। इसकी जानकारी से रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। अफसरों के निर्देश पर इंजीनियरिंग शाखा की टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक की मरम्मत की। इस दौरान ट्रेनें जहां तहां खड़ी रहीं। इसके बाद ट्रेनों का संचालन शुरू करा दिया गया। बुधवार सुबह सवा छह बजे की- मैन राम किशोर तिलहर और मिरानपुर कटरा रेलवे स्टेशन के बीच अप लाइन पर ट्रैक चेक कर रहा था। इसी दौरान उसने देखा कि पटरी चटकी हुई है। वह तुरंत स्टेशन पर पहुंचा और उसने स्टेशन मास्टर को इसकी जानकारी दी। स्टेशन मास्टर ने रेलवे कंट्रोल को सूचना देकर ट्रेनों का संचालन बंद करवा दिया। इंजीनियरिंग शाखा की टीम मौके पर पहुंची और ट्रैैक की मरम्मत की। पौन घंटे बाद ट्रैक ठीक किया गया। इसके बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। इस दौरान जय नगर से अमृतसर के बीच चलने वाली सरयू यमुना एक्सप्रेस, रोजा बरेली पैसेंजर और लखनऊ सहारनपुर पैसेंजर ट्रेन बीच में रोक दी गई थी। ट्रैक ठीक करने के बाद इन ट्रेनों को हरी झंडी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें