मुरादाबाद। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शहर की डेयरियों पर छापे मारकर दूध और उससे बने उत्पाद के नमूने लिए हैं।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी जगदंबा प्रसाद, अमिता जिज्ञासु और वीरेश पाल की टीमों ने कांठ में अनिक डेयरी से पनीर , क्रीम और मिश्रित दूध का नमूना लिया। कांठ में ही बालकिशन डेयरी खोया, पनीर और घी का नमूना भरा। शिव गंगा डेयरी से मिश्रित दूध, दही और पनीर का नमूना भरकर जांच को भेजा। बालकिशन और शिव गंगा डेयरी पर मानक के अनुरूप लाइसेंस न मिलने पर दोनों को नोटिस दिए जाएंगे। अभिहित अधिकारी विनोद सिंह ने बताया कि लिए गए नमूनों को जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। उसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। ब्यूरो