फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बच्चा खरीदने वाले सहित तीन को रायबरेली पुलिस ने सुरजननगर से पकड़ा

Tue, 19 May 2026 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। रायबरेली पुलिस ने बच्चा खरीदने वाले सहित तीन लोगों को सुरजननगर से पकड़ा है।
विज्ञापन

सुरजननगर निवासी एक व्यक्ति ने संतान न होने पर एक बच्चा गोद लेने के लिए खरीदा था। इसमें सुरजन नगर निवासी एक झोलाछाप डॉक्टर सहित दो लोगों ने सहयोग किया था। बच्चे के परिजनों की शिकायत पर रायबरेली पुलिस सुरजननगर पहुंची। पुलिस ने बच्चा लेने वाले और उसमें सहयोग करने वाले वहां के झोलाछाप डॉक्टर सहित तीन लोगों को पकड़ लिया और उन्हें अपने साथ ले गई। सोमवार को कुछ लोगों ने कोतवाली पुलिस से इसकी शिकायत की। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने बताया कि बच्चे को ढाई लाख रुपये में खरीदा गया था। बच्चे के परिजनों की शिकायत पर रायबरेली पुलिस सुरजन नगर आई थी। इस मामले की जांच रायबरेली पुलिस ही कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें