फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: झोलाछाप को युवती संग पकड़ा, निकाह करने के लिखित समझौते पर छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। क्षेत्र के एक गांव में डॉक्टर बनकर लोगों का इलाज करने वाले झोलाछाप को युवती संग देखकर ग्रामीणों ने जमकर पीटा। पिटाई के बाद उसे
विज्ञापन

पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस की मौजूदगी में युवती के परिजनों और झोलाछाप के बीच जल्द निकाह करने का लिखित राजीनामा तैयार हुआ। इसके बाद उसे छोड़ दिया गया। आरोपी गांव रामूवाला शेखू निवासी है, जबकि वह दूसरे गांव में काफी समय से क्लीनिक चला रहा है। क्लीनिक की जगह के मकान मालिक की बेटी के साथ उसे सोमवार की रात पकड़ा गया था। युवती के भाई ने दोनों को साथ देख शोर मचाया तो ग्रामीण जुट गए। सभी ने झोलाछाप की जमकर पिटाई की। लोगों की सूचना पर आई पुलिस आरोपी को कोतवाली ले गई। वहां युवती के परिजन भी बुलाए गए। झोलाछाप और युवती के बीच निकाह की लिखित सहमति बनी, जिसके बाद छोड़ दिया गया। चर्चा है कि मंगलवार को निकाह करा दिया गया, हालांकि पुलिस का कहना है कि उनके पास लिखित समझौते की ही जानकारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें