फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: जनप्रतिनिधियों ने किया होली पर सौहार्द की मजबूती का आह्वान

Tue, 03 Mar 2026 10:33 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने होली के त्योहार के मौके पर आपसी भाईचारे और सौहार्द को मजबूत बनाने का आह्वान किया है। स्थानीय सपा विधायक हाजी मोहम्मद फहीम इरफान का कहना है कि बिलारी क्षेत्र की गंगा जमुनी तहजीब जिले भर में मशहूर है। इस होली के त्योहार पर भी जागरूक जनता आपसी भाईचारे को और अधिक मजबूत बनाएगी। नगरपालिका परिषद बिलारी के अध्यक्ष रघुराज सिंह यादव का कहना है कि बिलारी की मिलीजुली संस्कृति है यहां सभी त्योहार आपस में मिल जुलकर मनाए जाते हैं। इस बार होली का त्योहार भी मिलजुलकर सौहार्द के माहौल में मनाया जाएगा। बिलारी ब्लॉक प्रमुख रूपा देवी का कहना है कि बिलारी के देहात इलाके में होली का त्योहार खुशी के माहौल में मनाए जाने के दौरान भाईचारे और सौहार्द को अधिक मजबूत बनाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें