फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बीमा योजना और सदस्य बनने की दी जानकारी

Thu, 09 Jul 2026 02:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। नगर स्थित सहकारी गन्ना विकास समिति कार्यालय सभागार में बुधवार को विशेष शिविर लगाकर गन्ना किसानों को बीमा योजना और गन्रा समिति का सदस्य बनने की जानकारी दी गई। शिविर में पहुंचे कैनरा बैंक के शाखा प्रबंधक रवि कुमार मौर्य ने किसानों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, अटल पेंशन योजना और सामाजिक सुरक्षा अभियान आदि के बारे में जानकारी दी। गन्ना समिति के विशेष सचिव हसमुल हसन ने गन्ना समिति के नए सदस्य बनने के लिए किसानों को विस्तार से जानकारी दी। गन्ना समिति के गोदाम प्रभारी आशीष शुक्ला ने इफको की नैनो यूरिया, नैनो डीएपी आदि की उपलब्धता, अनुदान और लाभ बताए। लक्ष्मी जी चीनी मिल के गन्ना प्रबंधक मनोज कुमार तोमर और करीमगंज चीनी मिल के वीर भारत सिंह ने भी किसानों को गन्ने की फसल के विकास की जानकारी दी। शिविर में आए किसानों प्रेम सिंह, मुरली सिंह, जगवीर सिंह, अमित चौधरी आदि द्वारा पूछे गए सवालों के जबाव भी गन्ना विभाग के अधिकारियों ने दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें