टांडा। ग्राम धीरजनगर के राशन विक्रेता पर राशन कम देने का आरोप लगाते हुए ग्राम दयावाला के मझरा निवासी ग्रामीणों ने हंगामा किया। मामले में एसडीएम ने राशन डीलर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा ग्राम दयावाला के मझरा के राशन की दुकान को ग्राम धीरजनगर की राशन की दुकान से संबद्ध कर दिया। जिसके बाद से ग्रामीणों द्वारा लगातार राशन विक्रेता पर कम राशन देने का आरोप लगाते रहे है। बीते दो दिन दिनों से ग्राम दयावाल के ग्रामीणों द्वारा कोटेदार के विरुद्ध पार्टी यूनिट पांच किलो राशन के स्थान पर चार किलो राशन देने का आरोप लगाते हुए राशन तोलने और राशन डीलर के विरुद्ध प्रदर्शन करने का आरोप लगाते हुए वीडियो वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने पर मामला जिलाधिकारी तक पहुंचने पर डीएम ने मामले की जांच एसडीएम टांडा डॉ. अभिनीत कुमार को सौंप दी। जिस पर एसडीएम ने राशन विक्रेता को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा है। उधर, एसडीएम डॉ अभिनीत कुमार ने बताया कि जो राशन डीलर की दुकान पहले निरस्त कर दी गई थी। जिसको मंडलायुक्त मुरादाबाद द्वारा 30 सितंबर तक का स्टे दे दिया गया। संबंधित मामले में तीस सितंबर को मंडलायुक्त मुरादाबाद द्वारा सुनवाई की जाएगी।