फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे दिन बारिश में भी जारी रहा नरमू का धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। बारिश में भी तीसरे दिन नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन का डीआरएम आवास के सामने धरना प्रदर्शन जारी रहा। संगठन की मुख्य मांगें हैं कि रेल कर्मचारियों के नियमविरुद्ध ट्रांसफर बंद किए जाएं। अधिकारियों द्वारा रेल कर्मचारियों का शोषण व उत्पीड़न न किया जाए। लंबे समय से विभिन्न विभागों मे चल रहे रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाए।
विज्ञापन

मनमाने ढंग से पद समाप्त न किए जाएं। संगठन के मंडल मंत्री राजेश चौबे ने कहा कि नरमू कर्मचारी हित मे हर लड़ाई लड़ने में सक्षम है। संगठन मजबूती से अपनी मांगें मनवाने के लिए प्रयत्न कर रहा है। उन्होंने कहा कि डीआरएम को कर्मचारियों की समस्या बताने के बावजूद समाधान नहीं हो रहा है। कर्मचारियों की अनदेखी की जा रही है। मंडल मंत्री ने बताया कि अनिश्चित कालीन धरने की रणनीति बनाई गई है। कर्मचारी रोजाना सुबह 10 बजे से पांच बजे तक धरने पर बैठेंगे। इस मौके पर संगठन के मंडल अध्यक्ष मनोज शर्मा, सुहेल खालिद, राजेश दुबे, लोको शाखा के सचिव मनोज शर्मा, प्रवीना सिंह, मंजू बिष्ट,विदुला सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें