फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: भाकियू असली ने गन्ना उपायुक्त कार्यालय पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। भारतीय किसान यूनियन असली (अराजनैतिक) ने रविवार को गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग को लेकर उपायुक्त कार्यालय में तालाबंदी की। किसानों ने धरना प्रदर्शन कर चेताया कि सरकार ने यदि 15 जनवरी तक गन्ना मूल्य घोषित नहीं किया तो प्रदेश के गन्ना आयुक्त का गांव-गांव खेत-खेत पुतला फूंका जाएगा। किसान सड़कों पर भी उतरेंगे।
विज्ञापन

भाकियू असली के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह के नेतृत्व में किसानों ने रविवार को गन्ना उपायुक्त कार्यालय मुरादाबाद पर धरना प्रदर्शन शुरू किया। इस बीच कार्यकर्ताओं ने कर्मचारियों को कार्यालय से बाहर निकालकर तालाबंदी की। धरना स्थल पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि चालू गन्ना पेराई सत्र लगभग 50 फीसदी तक पहुंच चुका है। प्रदेश की गन्ना मिलें 12 हजार करोड़ का गन्ना किसानों से खरीद चुकी है। फिर भी प्रदेश सरकार ने अभी तक गन्ने का भाव घोषित नहीं किया। कभी ऐसा नहीं हुआ था। भाकियू असली ने मांग की है कि डॉक्टर स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश सरकार गन्ने का भाव घोषित करें, जो लगभग 450 रुपये प्रति कुंतल से अधिक बैठता है। उपायुक्त ने कहा कि 15 जनवरी तक गन्ना मूल्य घोषित किया जाएगा। किसानों ने कहा कि यदि 15 जनवरी तक प्रदेश सरकार ने गन्ने का भाव घोषित नहीं किया तो 16 जनवरी से भाकियू असली गांव-गांव खेत-खेत प्रदेश के गन्ना आयुक्त का पुतला दहन करेगी। किसान चक्काजाम भी करेंगे। आरोप लगाया कि प्रदेश के गन्ना आयुक्त किसानों के सामने खूब समस्याएं खड़ी कर रहे हैं। वहीं चीनी मिलों को शोषण की खुली छूट दे रहे हैं । इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव चौधरी महक सिंह, राष्ट्रीय सलाहकार कैलाश त्यागी, प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी समर पाल सिंह, जिलाध्यक्ष मुरादाबाद वीर सिंह बिश्नोई, महावीर सिंह, राजपाल सिंह यादव, रिफाकत अली, चौधरी शिव सिंह, होशियार सिंह, चौधरी अनिल कुमार, मोहम्मद इस्माइल, कविंद्र सिंह, लाल बहादुर सिंह, जय वीर सिंह यादव, संजीव गांधी, विजय वीर सिंह, नीरज कुमार उर्फ डब्बू, जिला प्रभारी मुरादाबाद सतीश कुमार विश्नोई आदि ने भी विचार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें