मुरादाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को यूथ कांग्रेस ने बेरोजगार दिवस के रूप में मनाते हुए कलक्ट्रेट में पकौड़ा तला।
राजस्थान से आए यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव माहिन खान, प्रदेश उपाध्यक्ष मुदस्सिर जमा खान के अगुवाई में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता कलक्ट्रेट गेट पर एकत्र हुए तथा वहीं गैस के चूल्हे पर कढ़ाई रख कर उसमें पकौड़ा तला। जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद की अगुवाई में कार्यकर्ता कलक्ट्रेट गेट के पास सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं सभा की। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि पीएम मोदी ने 2014 में दो करोड़ युवाओं को प्रतिवर्ष रोजगार देने का वादा किया था। जिसके मुताबिक उन पर 16 करोड़ नौकरियां बकाया हैं। लेकिन उनके कार्यकाल में लाखों कंपनियां बंद हो गई। सरकारी संस्थान बेच दिए गए। उनके कर्मचारियों के हिस्से में भी बेरोजगारी आई है। इस मौके पर असद मौलाई, रिजवान कुरैशी, दानिश सैफी, सोहाना फातमा, अफजल साबरी, राजेंद्र बाल्मीकि, अनिल गुर्जर, नाजिम मलिक, दानिश कुरैशी, फैजान कुरैशी, भयंकर सिंह, बौद्ध निशांत सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
--