फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रस्ताव तक सिमट कर रह गया डबल फाटक पुल का चौड़ीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। शहर के डबल पाटक पुल के चौड़ीकरण और मरम्मत का काम केवल प्रसातव तक सिमट कर रह गया है। पुल की रेलिंग, डिवाइडर काफी जर्जर हालत में हैं। पैदल मार्ग की सीढ़ियां भी जगह जगह से टूट गई हैं। साथ ही पुल की निचली परत भी दुरुस्त होनी है। इसे लेकर लोक निर्माण विभाग ने सात माह पहले शासन को एस्टीमेट बनाकर भेजा था लेकिन अब तक मंजूरी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

डबल फाटक पुल महानगर के व्यस्त पुलों में गिना जाता है। यहां से गुजरने वाले वाहनों की संख्या का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि कोरोना संक्रमण के समय जब बहुत कम लोग बाहर निकल रहे थे, तब यहां जाम की स्थिति रही। आबादी के बड़े हिस्से को जोड़ने वाला यह पुल जाम के साथ अब हादसों के लिए भी बदनाम होता जा रहा है। प्रशासन की ही एक रिपोर्ट में हादसे व जाम की वजह पुल की टूटी रेलिंग, सेफ्टीवाल व उखड़ी सड़क को बताया गया। आम जनता से लेकर शहर के व्यापारी भी उद्योग बंधु की बैठक में पुल के चौड़ीकरण का मुद्दा उठा चुके है। नगर निगम ने पुल के आसपास से अतिक्रमण हटाया तो लोगों की आस जगी थी कि अब शायद पुल का चौड़ीकरण होगा। इसके बाद अब तक पुल के चौड़ीकरण और मरम्मत पर कोई काम नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें