फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन माफिया रईस प्रधान की डेढ़ करोड़ की संपत्ति कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)। ठाकुरद्वारा में 13 सितंबर की रात एसडीएम और खनन अधिकारी पर हमला कर डंपर छुड़ाकर ले जाने वाले गैंगस्टरों (खनन माफिया)के खिलाफ पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई शुरू कर दी है। शनिवार को पुलिस ने फौलादपुर निवासी रईस प्रधान की करीब डेढ़ करोड़ रुपये की कीमत की संपत्ति कुर्क की गई। डीएम के आदेश पर एसडीएम और सीओ की मौजूदगी में कुर्की की कार्रवाई की।
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा में उत्तराखंड बॉर्डर पर 13 सितंबर की रात खनन अधिकारी अशोक कुमार सिंह ने अवैध रूप से उत्तराखंड से खनन लेकर यूपी में प्रवेश कर रहे डंपरों को पकड़ लिया था। इसी दौरान वहां खनन माफिया आ गए थे। भीड़ बढ़ने पर खनन अधिकारी ने एसडीएम ठाकुरद्वारा परमानंद सिंह को भी मौके पर बुला लिया था। इसी दौरान खनन माफिया ने भीड़ को उकसा कर अफसरों पर हमला कराकर डंपर छुड़ा ले गए थे। इस मामले में अशोक कुमार की ओर से फौलादपुर निवसी रईस प्रधान पांच नामजद और 150 अज्ञात के खिलाफ सरकारी कार्य में बांधा, टीम पर हमला समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया था। इसके बाद पुलिस ने 19 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर में कार्रवाई की थी। रईस प्रधान समेत 18 आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया था। जबकि 19 वें आरोपी दिलशाद निवासी रतूपुरा ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था। डीएम के आदेश पर पुलिस ने गैंगस्टर के आरोपियों की कुर्की की कार्रवाई शुरू कर दी है।
शनिवार को एसडीएम अजय कमार गौतम और सीओ अपेक्षा निंबाडिया के नेतृत्व में ठाकुरद्वारा कोतवाली प्रभारी बिजेंद्र सिंह, थानाध्यक्ष डिलारी सुनील कुमार ने पुलिस अपनी टीम के साथ ठाकुरद्वारा के गांव फौलादपुर पहुंचे और खनन माफिया रईस प्रधान की 1 करोड़ 45 लाख 3 हजार 27 रुपयें की चल व अचल संपत्ति जब्त की। इसमें फौलादपुर स्थित एक मकान , कृषि भूमि और असलेमपुर स्थित एक मकान , 2 ट्रैक्टर व एक टिपलर व बैंक में जमा धनराशि है। इस कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। इससे अन्य खनन से जुड़े अन्य माफिया और उनके परिवारों में खलबली मची रही। सीओ ठाकुरद्वारा अपेक्षा निंबाडिया ने बताया कि शनिवार को गैंगस्टर रईस प्रधान की संपत्ति कुर्क की गई है। अन्य माफिया के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें